बोर्ड की परीक्षा की ऐसे करें तैयारी, आएंगे अच्छे मार्क्स

देश भर में लगभग सभी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड्स की 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स तनाव लेने के बजाय विषय वस्तु पर ध्यान देकर तैयारी को मजबूत और आसान बना सकते हैं। जानें तैयारी से जुड़े कुछ टिप्स के बारे में -

  1. सिलेबस के विभिन्न टॉपिक से जुड़े अहम प्रश्नों की सूची बनाएं। इन प्रश्नों को परीक्षा के समय सीमा में हल करने का प्रयास करें।
  2. हर टॉपिक के नोट्स बनाने के बजाय किताब में विशेष बिंदु को हाइलाइट करें। परीक्षा से एक दिन पहले इन बिंदुओं को पढ़ लें। इससे समय भी बचेगा और यह जानना आसान होगा कि क्या विशेष है।
  3. किसी भी भाषा विषय में (हिंदी, अंग्रेजी आदि) में व्याकरण पर अपना ध्यान फोकस करें। व्याकरण से जुड़े प्रश्न न केवल आपको अधिक अंक दिला सकते हैं वरन आपके लिए आगे के भविष्य में भी उज्जवल राह खोलते हैं।
  4. इतिहास विषय में से ज्यादातर सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में राजवंशों तथा उनसे शासनकाल के बारे में अधिकाधिक याद करने का प्रयास करें।
  5. हाल ही की पुस्तकों में पाठ्यक्रम के सिलेबस को संक्षिप्त रूप में बता रखा है। ऐसे में तनाव लिए बिना हर टॉपिक को यदि केवल रिवाइज भी कर लेंगे तो विषय को समझने में परेशानी नहीं होगी।
  6. जो लोग विज्ञान विषय (यथा फिजीक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स आदि) की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें न्यूमेरिकल्स की अधिकाधिक समस्याओं को सुलझाने का अभ्यास करना चाहिए। इससे कम मेहनत में अच्छे मार्क्स आते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WRV3ON

Comments

Popular posts from this blog

लड़कों को पछाड़ लड़कियां निकली आगे, यहां पढ़े पूरी खबर

आरबआई न जर कय गरड ब भरत एगजम क एडमट करड यह स कर डउनलड

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत