NEET MDS 2022: आज जारी होंगे NEET MDS के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

NEET MDS 2022 admit card : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 25 अप्रैल को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) NEET MDS 2022 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के आवेदन किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर NEET मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) NEET MDS 2022 का आयोजन 2 मई 2022 को किया जाना है।

2 मई को होगी परीक्षा
बता दें कि NEET MDS पीजी डेंटल कोर्स के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा है। NEET MDS उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को देश के अधिकांश डेंटल कॉलेजों दाखिला मिलता है। मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी के तहत विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश के लिए NEET MDS 2022 परीक्षा 2 मई, 2022 को आयोजित होगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें- BSF Recruitment 2022: इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल




ऐसे डाउनलोड करें NEET MDS Admit Card 2022
— सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
— होमपेज पर परीक्षा टैब पर जाए और NEET MDS पर क्लिक करें।
— इसके बाद NEET MDS 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
— अब उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।
— इसके बाद स्क्रीन पर आपको NEET MDS Admit Card 2022 नजर आएगा।
— अब आप इसको डाउनलोड कर कर सकते है।
— भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।

यह भी पढ़ें- NHM Recruitment 2022: मेडिकल फील्ड में बंपर भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया



NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार सीधे यहां https://ift.tt/HLtwx3Y क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम पैटर्न
NEET MDS 2022 के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यह कुल अंक 960 हैं। उम्मीदवारों को 240 सवाल करना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 की नेगेटिव मार्किंग होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c8qQavu

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड