Jharkhand Board Result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम

Jharkhand Board Result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 आज जारी करने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बोर्ड जल्ट (JAC 10th, 12th Result 2022) जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। झारखंड बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो आज दोपहर 2:30 बजे करेंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है। इस साल करीब 7 लाख छात्रों ने झारखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए है। JAC बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल तक और 12वीं की 24 मार्च से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

यहां से देखें रिजल्ट
जेएसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते है।
- jac.jharkhand.gov.in
— jac.nic.in,
— jacresults.com
— jharresults.nic.in

ऐसे चेक करें परिणाम
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
— होम पेज पर 'JAC Result 2022' टैब पर क्लिक करें।
— लिंक एक्टिव होने के बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
— इसके बाद जेएसी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
— परिणाम चेक और डाउनलोड करके आगे के लिए प्रिंटआउट ले सकते है।

यह भी पढ़ें- Assam Police SI: असम पुलिस एसआई पीएसटी/पीईटी की परीक्षा स्थगित, जानिए कब होगी

7 लाख छात्रों ने दी है 10वीं और 12वीं की परीक्षा
इस साल झारखंड बोर्ड में 10वीं और 12वीं के करीब 7 लाख छात्रों परीक्षा दी है। इनमें जेएसी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 4 लाख छात्र उपस्थित हुए थे जबकि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 3 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

यह भी पढ़ें- Maharashtra SSC Result 2022 : 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कोकण ने मारी बाजी, मुंबई का रहा 5वां स्थान


बीते साल 95.93 फीसदी रहा परिणाम
साल 2021 में झारखंड बोर्ड परीक्षा के लिए 4,33,571 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमे से 4,15,924 छात्रों ने परीक्षा दी थी। बीते साल 95.96 फीसदी लड़कियां और 95.90 प्रतिशत लड़के पास होकर सफलतापूर्वक प्रमोट हुए। झारखंड बोर्ड का परिणाम 95.93 फीसदी रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5ZxKPGX

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

SSC MTS Tier -1 Result 2019: एसएससी एमटीएस रिजल्ट 5 नवंबर को होंगे जारी, यहां पढ़ें

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड