NEET PG 2023 के लिए आज से फॉर्म करेक्शन का मौका, जाने क्या है लास्ट डेट ?

यदि आपने अपना आवेदन पत्र भरते समय गलती कर दी है, तो आप उन त्रुटियों को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से ठीक कर सकते हैं।आज, से नीट पीजी 2023 के लिए आवेदन सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन करेक्शन कर सकते है। डेटा या दस्तावेजों में बदलाव करने के लिए एप्लीकेशन एडिट विंडो 3 फरवरी, 2023 तक ओपन रहेगी। आवेदक अपने आवेदन को संशोधित कर सकते हैं और किसी भी दस्तावेज या जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट सिटी को छोड़कर सभी सूचनाओं और दस्तावेजों में संशोधन कर सकते हैं। इस बीच UDAIndia (यूनाइटेड डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) और FAIMA (फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ) की ओर से 05 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा को और आगे बढ़ाने कि मांग की है।

 

आवेदन पत्र में परिवर्तन कैसे करें
NEET PG 2023 की आधिकारिक वेबसाइट: nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर "NEET PG 2023" लेबल वाले लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन जानकारी टाइप करें।
एडिट विंडो पर क्लिक करके अब आवेदन फॉर्म में बदलाव किया जा सकता है। पूरा करने के बाद NEET PG 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भेजें।
भविष्य में उपयोग के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ की एक हार्ड कॉपी सहेज कर अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, 7 फरवरी से आयोजित होगी परीक्षा

 

NEET-PG 2023 इस साल 5 मार्च को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। नीट पीजी-2023 सूचना बुलेटिन (पीडीएफ) के अनुसार हॉल टिकट 27 फरवरी को उपलब्ध कराया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर आने वाले लोग नीट पीजी एडमिट कार्ड 2023 जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।

यह भी पढ़ें- संघ लोक सेवा आयोग ने (प्रारंभिक) इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023, के लिए जारी किये प्रवेश पत्र



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RGs7eaJ

Comments

Popular posts from this blog

लड़कों को पछाड़ लड़कियां निकली आगे, यहां पढ़े पूरी खबर

आरबआई न जर कय गरड ब भरत एगजम क एडमट करड यह स कर डउनलड

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत