JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बड़ी खबर. जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा के जरिये देश की 23 आईआईटी की लगभग 16 हजार 538 सीटों पर प्रवेश मिलता है। देश की 23 आईआईटी की लगभग 16 हजार 538 सीटों पर प्रवेश मिलता है। रजिस्ट्रेशन विदेशी छात्रों सहित भारत के विदेशी नागरिकों (OCI) और भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) के लिए शुरू किए गए हैं। जो भी स्टूडेंट्स जेईई एडवांस के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल साइट jeeadv.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2023 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड 4 जून को सुबह 9 से 12 एवं दोपहर 2:30 से 5:30 के बीच होगा। जनरल कैटेगरी के भारतीय स्टूडेंट के लिए 2,900 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। कब होगी जेईई एडवांस 2023 एग्जाम जेईई एडवांस परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे - पेपर 1 और पेपर 2 ये दोनों पेपर तीन घंटे के होंगे। उम्मीदवारों को दोनों पेपर में उपस्थित होना होगा। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच होगा। जेईई एडवांस्ड 202...