फेसबुक ने किया 1 अरब डॉलर का निवेश, इन विद्यार्थियों को होगा सर्वाधिक फायदा

फेसबुक के एक पूर्व कर्मी द्वारा कंपनी के ‘ब्लैक पीपुल प्रोब्लम’ के लिए उसकी आलोचना करने के अगले दिन कंपनी ने पिछले अल्पसंख्यकों और महिलाओं में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा देने के लिए कोडपाथ डॉट ओआरजी में एक अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है।

कोडपाथ डॉट ओआरजी एक अमेरिकी गैरलाभकारी संस्था है जो दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में अल्पसंख्यकों और महिलाओं को कंप्यूटर विज्ञान की शिक्षा उपलब्ध कराती है।

कोडपाथ डॉट ओआरजी की संस्थापक ने बुधवार को एक ब्लॉग में लिखा, ‘‘आज, हम यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि फेसबुक ने अगले साल 400 से 1000 छात्रों को प्रति सेमेस्टर का प्रसार करने के लिए कोडपाथ डॉट ओआरजी में एक अरब डॉलर का निवेश करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमें पिछड़े अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए लक्षित पाठ्यक्रमों को भी नए साल से लाने की सहूलियत मिलेगी तथा इससे हमारे कॉलेज पार्टनर भी बढ़ेंगे।’’

इससे पहले, फेसबुक में ग्लोबल इंफ्लूएंसर्स के लिए पूर्व रणनीतिक साझेदार मार्क लकी ने फेसबुक पर अश्वेत लोगों से साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फेसबुक अपने अश्वेत कर्मियों और उपयोगकर्ताओं का पर्याप्त समर्थन करने में नाकाम रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SgmrAu

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत