गुजरात में बेरोजगारी मार! 1800 पदों की भर्ती के लिए 19 लाख आवेदन

Govt Jobs In Gujrat भाजपा की राजनीती का गढ़ और गुजरात मॉडल को देश-दुनिया में प्रसारित करने वाली भाजपा शायद गुजरात में बेरोजगारी के आंकड़े नहीं खंगाल पाई। गुजरात में युवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां होने के बावजूद बेरोजगार है, इसका अंदाजा तो इस बात से ही लगाया जा सकता है की वहां भर्ती के विज्ञापित 1800 पदों के लिए 19 लाख आवेदन किए जा चुके हैं। ऐसे ही विभिन विभागों में निकली 12 हजार नौकरियों के लिए कुल आवेदन 38 लाख लोगों ने आवेदन किए हैं।


देशभर में बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं की बात करें तो राजस्थान में भी इतने आवेदन तो किसी भर्ती में नहीं आए। 5000 से ऊपर के पदों पर भर्ती के लिए जरूर 10 से 15 लाख के करीब आवेदनों का आंकड़ा पहुँच सकता है। उत्तर प्रदेश में स्थिति गुजरात जैसी है, वहां भी बेरोजगारी का पता भर्ती के लिए किए गए आवेदनों से लगाया जा सकता है। 12 हजार नौकरियों के लिए लगभग 37 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। इसमें से 19 लाख लोगों ने तो पंचायत तलाती के 1800 पदों के लिए आवेदन किया है। अंतिम तिथि तक आवेदन की संख्या बढ़ सकती है।


राज्य सरकार को घेरते हुए गुजरात कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा तो श्रम और रोजगार मंत्री दिलीप ठाकोर ने जवाब दिया। कांग्रेस को जवाब में कहा गया की ज्यादा आवेदन आने का मतलब बेरोजगारी नहीं है। प्राइवेट नौकरी से सरकारी नौकरी पाने के विकल्प को तलाशा जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RjImqo

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत