भारत कौशल रिपोर्ट 2019 : इन कंपनियों ने दी सर्वाधिक स्टूडेंट्स को जॉब्स

भारत कौशल रिपोर्ट 2019 के मुताबिक, हरियाणा अपने युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के मामले में तीसरे नंबर पर है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग ने विभिन्न पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों और टेक्निकल विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके राज्य की रैंकिंग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (तकनीकी शिक्षा) अनिल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विभाग ने प्रवेश, परीक्षा, प्लेसमेंट्स और समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए कई पहलों की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि पिछले अकादमिक वर्ष में सरकारी पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के 94 फीसदी छात्रों को विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों और जानी मानी भारतीय कंपनियों में नौकरी मिली या फिर उन्हें उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में शामिल किया गया। यह कौशल रिपोर्ट 22 नवंबर को जारी की गई।

कुमार ने कहा, ‘‘प्रमुख कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प कॉर्प, पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी-एचपीजीसीएल, डेफोडिल्स ने विभाग के साथ विभिन्न सरकारी पॉलीटेक्निक कालेजों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता किया है।’’



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AxIsUe

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत