"सफलता के लिए पेशेंस और पैशन जरूरी"

सफलता पाने के लिए पेशेंस और पैशन का होना जरूरी है। चाहे किसी भी सफल आदमी की बात की जाए, उसकी सफलता का असली राज होता है उसका आत्मविश्वास, धैर्य और उसकी अटूट एकाग्रता। यदि लक्ष्य तय है तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। इसी सोच के साथ जिलेट गार्ड और राजस्थान पत्रिका ने एक अभियान की शुरुआत की है।

जयपुर से शुरू हुए ‘सफलता अपनी मुट्ठी में’ अभियान के पहले चरण के तहत सोमवार को एसएस जैन सुबोध लॉ कॉलेज मानसरोवर में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर जिलेट एक्सपर्ट शिखर प्रजापति ने स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाए।

अभियान के तहत मंगलवार को महात्मा गांधी फार्मास्यूटिकल कॉलेज और अलवर में सनराइज यूनिवर्सिटी में एक्सपर्ट अपने विचार स्टूडेंट्स से साझा किए। इस दौरान महात्मा गांधी फार्मास्यूटिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सेमीनार के तहत महात्मा गांधी फार्मास्यूटिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स को भी एक्सपर्ट शिखर प्रजापति ने आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाए।

तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के 200 से भी अधिक कॉलेजों के 60 हजार स्टूडेंट्स को पर्सनैलिटी डवलपमेंट और इंटरव्यू स्किल्स के गुर सिखाए जाएंगे। इनमें से स्टूडेंट्स जोनल राउंड के लिए सलेक्ट किए जाएंगे। इसके बाद तीन सलेक्टेड स्टूडेंट्स को जॉब प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और स्कॉलरशिप के अवसर दिए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rfArPI

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत