BSEB: बिहार बोर्ड में 80 फीसदी छात्र उत्तीर्ण

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। इंटरमीडिएट के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला में इस वर्ष करीब 79.76 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बताया, ‘‘इस वर्ष इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में 13$15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे थे। इसमें 79.76 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।’’

उन्होंने बताया कि कला संकाय में कुल 76.56 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जबकि वाणिज्य संकाय में 93.02 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 81.20 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष 16 फरवरी तक परीक्षा चली थी और मार्च महीने के अंदर में ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। पिछले वर्ष की तुलना में विद्यार्थियों की सफलता के प्रतिशत में काफी सुधार हुआ है।’’

उल्लेखनीय है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा छह फरवरी से 16 फरवरी के बीच आयोजित इंटर की परीक्षा में तीनों संकाय कला, विज्ञान, वाणिज्य के करीब 13.15 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके लिए राज्य भर में 1339 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FBN52a

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी