प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा: एडमिट कार्ड जारी

प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन 3 से 13 जनवरी तक होगा। यह परीक्षा तीन ग्रुपों में होगी। इनमें करीब 6 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शनिवार को ग्रुप-ए के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। शेष दो ग्रुपों के प्रवेश पत्र भी एक दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ेः कभी करते थे फोटोकॉपी की दुकान पर काम, आज बॉलीवुड करता है सलाम, जाने कहानी

ये भी पढ़ेः अपनी हॉबी को बनाया कॅरियर, आज देश-विदेश में बांट रहे हैं अपना ज्ञान

आयोग के तत्वावधान में उक्त स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा विभिन्न 20 विषयों में करीब 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। कई अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग लगातार कर रहे थे परन्तु हाल ही शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा तय समय पर ही होगी। आयोग के स्तर पर भी इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद भी यह कयास लगाए जाने लगे थे कि परीक्षा आगे खिसकाई जा सकती है लेकिन आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ये भी पढ़ेः कभी लगाते थे चाय का ठेला, ऐसे बने अरबपति, जाने पूरी कहानी

ये भी पढ़ेः अपने वर्कप्लेस पर आजमाएं ये नुस्खे, दिन दूना रात चौगुना कमाएंगे

ग्रुप-ए के तहत 3 जनवरी को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान, दोपहर 2 से 5 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। इसी तरह 4 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक संस्कृत और दोपहर 2 से 5 बजे तक राजस्थानी विषय का पेपर होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SHiad4

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत