exam fees: इस प्रदेश में महिलाओं को परीक्षा शुल्क में मिली छूट


हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) और राज्य कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाली महिला उम्मीदवारों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय एचपी कैबिनेट ने लिया।


एक अन्य अधिकारी के अनुसार एचपीपीएससी और एचपीएसएससी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस 500 रुपए से 1,500 रुपए तक है।

सीएम जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 और 10 के सभी सामान्य श्रेणी के छात्रों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें प्रदान करने पर भी अपनी सहमति दे दी गई। इसने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 20,000 रुपए बढ़ाने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। अब लाभार्थियों को 1.30 लाख के बजाय 1.50 लाख रुपए मिलेंगे। मंत्रिमंडल ने कार्मिक विभाग में hppsc से सीधी भर्ती के माध्यम से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 10 पदों को भरने का भी निर्णय लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/358Y6T6

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत