Govt Jobs: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अब जुलाई के बाद होगी, 17 लाख युवाओं पर होगा असर

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा भी प्रभावित हुई है। परीक्षा पहले निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार मई में नहीं हो सकेगी। परीक्षा की तिथि स्कूल और कॉलेजों के खुलने के बाद ही तय की जाएगी। इससे स्पष्ट है कि यह परीक्षा अब जुलाई या इसके बाद ही होगी।

ये भी पढ़ेः अब नया कम्प्यूटर लीजिए सिर्फ 2500 रुपए में

ये भी पढ़ेः एक्वापोनिक्स फॉर्मिंग में है बेहतर कॅरियर, कमाएं लाखों घर बैठे

पुलिस कांस्टेबल के साढ़े पांच हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए लगभग 17 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस मुख्यालय भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटा था। भर्ती के लिए मई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा होनी थी। हालांकि परीक्षा दिनांक की घोषणा पुलिस मुख्यालय ने नहीं की थी। तारीख की घोषणा होने से पहले ही लॉकडाउन शुरू हो गया। लॉकडाउन के साथ ही स्कूल और कॉलेज भी बंद हो गए। परीक्षा स्कूल और कॉलेज में ही कराई जानी थी। ऐसे में अब इनके खुलने का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेः हिन्दी भाषा में भी हैं शानदार जॉब के रास्ते, जानें डिटेल्स

ये भी पढ़ेः कम्प्यूटर कोडिंग में बनाएं कॅरियर, बन सकते हैं करोड़पति

स्कूल और कॉलेज फिलहाल जून के बाद ही खुलने के आसार है। उधर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती प्रकोष्ठ बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है। जैसे ही स्कूल और कॉलेज खुलेंगे, वहां व्यवस्था सुनिश्चित कर परीक्षा की घोषणा की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35jNqTn

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत