Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही किस राज्य के स्कूलों में 1983 शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशकों (पीटीआई) की नियुक्ति रद्द कर दी है?
(अ) हरियाणा
(ब) दिल्ली
(स) पंजाब
(द) झारखण्ड

प्रश्न (2) - किस देश में तुत्सी समुदाय के खिलाफ नरसंहार पर 7 अप्रेल को अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया?
(अ) जाम्बिया
(ब) केन्या
(स) रवांडा
(द) सोमालिया

प्रश्न (3) - कैबिनेट ने कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कितने साल के लिए सांसद निधि को स्थगित करने का निर्णय किया?
(अ) पांच साल
(ब) दो साल
(स) चार साल
(द) तीन साल

प्रश्न (4) - राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
(अ) 10 अप्रेल
(ब) 15 मार्च
(स) 25 फरवरी
(द) 24 अप्रेल

प्रश्न (5) - राजपूताने का सबसे बड़ा लिविंग फोर्ट किसे कहते है तथा वह दुर्ग राज्य का प्रथम लिविंग फोर्ट कहलाता है-
(अ) सोनारगढ़
(ब) चित्तौड़
(स) सिवाणा
(द) रणथम्भौर

प्रश्न (6) - मुंशी समरथदान चारण द्वारा अजमेर से 1889 में प्रारम्भ समाचार-पत्र का क्या नाम था -
(अ) तरूण राजस्थान
(ब) नवीन राजस्थान
(स) राजस्थान केसरी
(द) राजस्थान समाचार

प्रश्न (7) - खेजड़ी वृक्ष (शमी-वृक्ष) की पूजा का प्रावधान किस पर्व से जुड़ा है?
(अ) गणगौर पर्व
(ब) दीपावली पर्व
(स) दशहरा पर्व
(द) पर्यूषण पर्व

प्रश्न (8) - विजयनगर साम्राज्य की ‘वित्तीय व्यवस्था’ की मुख्य विशेषता क्या थी?
(अ) अधिशेष लगान
(ब) भू-राजस्व
(स) बंदरगाहों से आमदनी
(द) मुद्रा प्रणाली

प्रश्न (9) - निम्नलिखित में से किस युद्ध में एक पक्ष द्वारा प्रथम बार तोपों का उपयोग किया गया था?
(अ) पानीपत का प्रथम युद्ध
(ब) खानवा का युद्ध
(स) प्लासी का युद्ध
(द) पानीपत का तीसरा युद्ध

प्रश्न (10) - दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है?
(अ) दोदाबेट्टा
(ब) अमरकंटक
(स) महेन्द्रगिरि
(द) अनाइमुडी

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (ब), 6. (द), 7. (स), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c9SJ9Q

Comments

Popular posts from this blog

लड़कों को पछाड़ लड़कियां निकली आगे, यहां पढ़े पूरी खबर

आरबआई न जर कय गरड ब भरत एगजम क एडमट करड यह स कर डउनलड

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत