Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - भारत सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना ‘अटल पेंशन योजना’ ने हाल ही कितने साल पूरे कर लिये हैं?
(अ) तीन साल
(ब) पांच साल
(स) सात साल
(द) दस साल

प्रश्न (2) - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य इंजीनियरिंग सेवा में कितने पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
(अ) 9,304
(ब) 5,304
(स) 8,304
(द) 7,304

प्रश्न (3) - संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने राष्ट्रीय सद्भावना दूत के रूप में किस अभिनेत्री का कार्यकाल दो साल और बढ़ा दिया है?
(अ) श्रद्धा कपूर
(ब) परिणीति चोपड़ा
(स) दीया मिर्जा
(द) तापसी पन्नू

प्रश्न (4) - एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने किस देश को कोरोना से निपटने के लिए 3,800 करोड़ रुपए का लोन मंजूर किया है?
(अ) चीन
(ब) रूस
(स) अमरीका
(द) भारत

प्रश्न (5) - जूनागढ़ किले का निर्माण करवाया था-
(अ) रायसिंह
(ब) कल्याणमल
(स) अनूपसिंह
(द) सूरसिंह

प्रश्न (6) - ढूंढाड़ी बोली के प्रचलित विविध रूपों में निम्न में से कौन-सा सही नहीं है?
(अ) तोरावाटी
(ब) नागरचोल
(स) चौरासी
(द) खेराड़ी

प्रश्न (7) - भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक कौन था?
(अ) वास्को-डि-गामा
(ब) अल्बुकर्क
(स) बार्थोलौम्यू डायज
(द) जॉर्ज ऑक्सडन

प्रश्न (8) - अंग का उल्लेख मौर्य पूर्व सर्वप्रथम किसमें मिलता है?
(अ) ऋग्वेद में
(ब) अथर्ववेद में
(स) शतपथ ब्राह्मण में
(द) गोपथ ब्राह्मण में

प्रश्न (9) - भारत में मेट्रो ट्रेन सर्वप्रथम कहां चली?
(अ) दिल्ली
(ब) हैदराबाद
(स) मुंबई
(द) कलकत्ता

प्रश्न (10) - बल का मात्रक है-
(अ) फैराडे
(ब) फर्मी
(स) न्यूटन
(द) रदरफोर्ट

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (द), 5. (अ), 6. (द), 7. (ब), 8. (ब), 9. (द), 10. (स)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/education-news/exam-guide-इस-टेस्ट-से-चेक-करें-अपने-gk-एग्जाम-की-तैयारी-6230742/

Comments