जयपुर के प्रख्यात तबला वादक रहीस भारती आज न केवल भारत वरन पूरी दुनिया में राजस्थानी संगीत की पहचान बन चुके हैं। पत्रिका से खास बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हमारी फैमिली म्यूजिक से जुड़ी हुई है, पिता रफीक मोहम्मद और दादा रसूल खां साहब से मैंने तबला सीखा और जयपुर में पढ़ाई करने के साथ-साथ अपनी कला पर भी ध्यान दिया। अपने परिवार के परिवार के लिए कुछ बड़ा करने का सपना मैं हमेशा देखा करता था। पिता के पास फ्रांस और यूरोपियन कंट्री के लोग मेरे पिता से तबला सीखने आया करते थे। उनसे बातचीत के बाद विदेशों में परफॉर्म की ठानी। मेरी रिक्वेस्ट पर फ्रांस से एक स्कूल में तबला सिखाने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन टिकट के पैसे मुझे खुद ही अरेंज करने को कहा गया, उनकी तरफ से वीजा मिला। वहां जाने के लिए मैं बहुत उत्सुक था और इसी कारण मैंने ब्याज पर पैसे लेकर अपने प्लेन की टिकट बुक करवाया। यहां से मेरे नए सफर की शुरुआत हुई। यह कहानी है सीकर के म्यूजिक परिवार में जन्में तबला वादक और धोद ग्रुप के फाउंडर रहीस भारती की। पत्रिका की स्पेशल सीरिज मंडे मॉटिवेशन के तहत रहीस भारती ने शेयर किए अपने अनुभव। तैय...
RPSC Headmaster Bharti Final Result 2019 : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान शिक्षा सेवा नियम के अनुसार प्रधानाध्यापक-माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगी परीक्षा 2 सितम्बर 2018 को आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा की विचारित सूची 19 जुलाई 2019 को जारी कर दी गई थी। उक्त विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच दिनांक 6 अगस्त से 6 सितम्बर 2019 तक काउंसलिंग के माध्यम से करवाई गई थी। पात्रता उपरांत संबंधित सेवा नियमों के अनुसार सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची वरीयता अनुसार जारी कर दी गई है। RPSC Headmaster Result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें RPSC Headmaster Final Result 2019 राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने हेडमास्टर भर्ती फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। आयोग की तरफ से मुख्य सूची, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए उपस्थित हुए थे वे राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। RPSC द्वारा जारी एक शॉर्ट नोटिस के अनुसार फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर द...
Comments
Post a Comment