UPSC Recruitment 2020: असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य के 42 पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट इंजीनियर, फोरमेन, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट कंप्यूटर, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट मैकेनिकल सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। यह भर्ती कुल 42 पदों के लिए निकाली गई है। इन पदों पर उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2020 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

UPSC Recruitment 2020 नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें


रिक्तियों का विवरण Govt Jobs 2020
असिस्टेंट इंजीनियर- 2 पोस्ट
फोरमैन- 2 पोस्ट
सीनियर साइंटिफिक - 3 पोस्ट
सीनियर साइंटिफिक इलेक्ट्रिकल- 2 पोस्ट
सीनियर साइंटिफिक कंप्यूटर- 2
सीनियर साइंटिफिक मैकेनिकल- 10 पोस्ट
स्पेशलिस्ट ग्रेड सेकेंड असिस्टेंट प्रोफेसर- 6 पोस्ट
स्पेशलिस्ट ग्रेड थर्ड प्रोफेसर- 6 पोस्ट

शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट इंजीनियर : उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल में बीटेक होना आवश्यक है।
फोरमैन : कंप्यूटर साइंस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिग्री होनी चाहिए। वहीं इसी विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
सीनियर साइंटिफिक : इलेक्ट्रिकल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट : मैकेनिकल की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मैकेनिकल फील्ड में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्लूएस कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये फीस देनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HFPfTf

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत