JAC Jharkhand Board Class 10th Admit Card 2021 जारी, झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

JAC Jharkhand Board Class 10th Admit Card 2021: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए jac.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं। इस वर्ष सत्र 2021 के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 4 मई से 21 मई के तक किया जाएगा। रेगुलर स्टूडेंट को एडमिट कार्ड अपने विद्यालय से प्राप्त करने होंगे। इसके लिए विद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराए गए लॉगिन से प्रिंट लिए जा सकेंगे। एडमिट कार्ड का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Download Admit Card

JAC Class 10th Board Exam 2021
दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2021 से शुरू होंगी और 21 मई 2021 को समाप्त हो जाएंगी। परीक्षाएं एक ही पारी में 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। दसवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों की कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए जरुरी दिशा निर्देश अवश्य पढ़ें।

Read More: केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से होगी शरू, पढ़ें पूरी डिटेल्स

How To Download JAC Class 10th Admit Card 2021
दसवीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी या शाला प्रधान सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए Jharkhand Board Class 10 Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में आवेदन संख्या सहित मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर देवें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही JAC Class 10th Admit Card 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PGYSoo

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक