उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 1664 पदों पर निकाली भर्ती

उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway), प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर अप्रेंटिस (apprentice) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1664 पदों को भरा जाएगा। इनमें से प्रयागराज यांत्रिक विभाग (Prayagraj Mechanical Department), प्रयागराज विद्युत विभाग (Prayagraj Electricity Department), झांसी मंडल (Jhansi Division), वर्कशॉप झांसी (Workshop Jhansi), आगरा मंडल (Agra Division ) के लिए क्रमश: 364, 339, 480, 185, 296 पद हैं।

समय सीमा 1 सितंबर
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त (मध्यरात्रि 12 बजे) से शुरू होगी। उम्मीदवार rrcpryj.org पर लॉगिन कर 1 सितंबर (रात 11.59 बजे) तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ें।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।


चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं, आइटीआइ में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wnw2gc

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत