ESIC Recruitment 2022: यूडीसी, एमटीएस एवं अन्य पदों की बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

ESIC Recruitment 2021-22: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने विभिन्न पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

3847 पदों पर होगी भर्ती:—
ESIC ने अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), स्टेनोग्राफर (स्टेनो।) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों (ESIC Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों (ESIC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के जरिए कुल 3847 पद भरे जाएंगे।

 

महत्‍वपूर्ण तिथियां:—
— आवेदन प्रक्र‍िया शुरू होने की तिथि : 15 जनवरी, 2022
— ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि : 15 फरवरी, 2022

योग्यता मानदंड:—
UDC के लिए : आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने के साथ ऑफिस सूट और डेटाबेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए।
स्टेनोग्राफर के लिए : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा 10 मिनट @ 80 शब्द प्रति मिनट, ट्रांसक्रिप्शन: 50 मिनट (अंग्रेजी), 65 मिनट (हिंदी) (केवल कंप्यूटर पर) होना चाहिए।
MTS के लिए : आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: High Court Recruitment 2021-22 : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 

उम्र सीमा:—
UDC और Steno : उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 वर्ष होना चाहिए।
MTS : उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क:—
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / विभागीय उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिक के लिए 250 रुपए है। वहीं, अन्य सभी श्रेणियां 500 रुपए का भुगतान करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2021 : नौसेना नाविक के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32wHNV6

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत