NEET PG 2022: नीट पीजी के रजिस्ट्रेशन शुरू, 12 मार्च को होगी परीक्षा

NEET PG 2022 : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 जनवरी से शुरू हो गया है। उम्मीदवार जो पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 4 फरवरी को रात 11:55 बजे तक चलेगी। नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए और एक साल की इंटर्नशिप होनी चाहिए।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां:—
नीट पीजी 2022 आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 15 जनवरी 2022
नीट पीजी 2022 आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख : 4 फरवरी 2022
आवेदन करेक्शन प्रक्रिया : 8 फरवरी 2022 से 11 फरवरी 2022
सुधारने के लिए करेक्शन विंडो ओपन : 24 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2022

ऐसे करें आवेदन
— सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर nbe.edu.in पर जाएं।
— होमपेज पर नीट पीजी टैब पर क्लिक करें।
— स्क्रीन पर NEET PG 2022 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
— उम्मीदवार मांगे गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
— पंजीकरण आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर इसका एक प्रिंट आउट ले लेंं।

12 मार्च से शुरू होगी परीक्षा
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2022) रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 4 फरवरी को रात 11:55 बजे तक चलेगी। वहीं नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) के द्वारा 12 मार्च को NEET PG 2022 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। NEET PG 2022 के लिए आवेदकों के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए और इंटर्नशिप का एक साल पूरा होना चाहिए।

 

 

आवेदन शुल्क
उम्मीदवार को आवेदकों को शुल्क के रूप में 4,250 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 3,250 रुपए चुकाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tvLUM8

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक