Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में आ गए हैं सप्लीमेंट्री तो न ले टेंशन, इस समय भरे जाएंगे फार्म

Maharashtra State Board’s Class 10 Result: महाराष्ट्र बोर्ड ने आज दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड के एसएससी के नतीजे पिछले साल की तुलना में गिरे है। बोर्ड ने बताया कि महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल 96.94 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड के मुताबिक, 96.06 प्रतिशत लड़के और 97.96 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा उत्तीर्ण की है।

गौर हो कि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमएसबीएसएचएसई ने दसवीं के छात्रों की मार्कशीट ऑनलाइन जारी कर दी है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in और hscmahresult.org.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते है।

महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में सफल नहीं होने वाले छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। दरअसल महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 में एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड आने वाले महीने में कंपार्टमेंट यानी सप्लीमेंट्री एग्जाम आयोजित करेगा। जिसे देकर छात्र दसवीं की परीक्षा पास कर सकते है। इस सबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

इस साल महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 16,38,964 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुल 16,38,964 छात्र परीक्षा में बैठे थे। जिसमें 8,89,505 पुरुष छात्र हैं और 7,49,458 महिला छात्र थीं।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र बोर्ड के 12,210 स्कूलों के शत-प्रतिशत रिजल्ट आए हैं। यानी की इन स्कूलों के सभी छात्रों ने अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। हालांकि 2021 की तुलना में इस साल 100% परिणाम प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या लगभग आधी हो गई है। पिछले साल 22,384 स्कूलों में 100 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WuvGry5

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत