बांसवाड़ा में विद्या​र्थियों की लापरवाही पड़ न जाए भारी

3735 सीट, 212 ने भरी फीस

श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में प्रथम से द्वितीय तथा द्वितीय से तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची कॉलेज में चस्पा कर दी गई है। इन विद्यार्थियों को ई-मित्र पर जाकर फीस भरनी है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.सीमा भूपेन्द्र ने बताया कि यह प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है, लेकिन तीन सप्ताह होने के बाद भी पांच प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही फीस भरी है। जबकि अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने छात्रों से समय पर फीस भरने का निर्देश दिए हैं।

कट ऑफ ऊपर जाने की सम्भावना

राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी परिणाम घोषित नहीं होने से इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए हैं। इसके बावजूद गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष कला संकाय में 1840 सीटों के मुकाबले 4953, बायो में 140 के मुकाबले 2134, गणित में 70 सीटों के मुकाबले 329 तथा कॉमर्स में 160 सीट के मुकाबले 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं। तीनों संकाय में कुल 2210 सीटों पर प्रवेश के लिए 7457 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में कला व विज्ञान संकाय में कट ऑफ ऊपर जाने की सम्भावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/education-news/banswara-news-1-7662901/

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत