CBSE 10th Result 2022: 2 बजे आएगा 10वीं का भी परिणाम, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक

CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज सुबह कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल का पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत रहा है। वहीं पिछले साल 99.37 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। इसके बाद अब सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीबीएसई की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर दो बजे दसवीं का रिजल्ट भी आध‍िकारिक तौर पर घोष‍ित कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट अपना रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे।

10वीं का दोपहर 2 बजे जारी होगा परिणाम
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2022 आज यानी 22 जुलाई 2022 को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि कक्षा 10वीं का सीबीएसई रिजल्ट उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर दोपहर 2 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। ज्यादा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।


यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
results.gov.in
DigiLocker

यह भी पढ़ें- CBSE सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, cbse.gov.in पर करें चेक

CBSE 10th Result 2022 : ऐसे चेक करें रिजल्ट
— सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
— होमपेज पर Result लिंक पर क्लिक करें।
— एक नया पेज खुलने पर मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
— आपका CBSE Class 10th Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
— CBSE Class 10th Result 2022 चेक करें और इसे सेव करें।

यह भी पढ़ें- JEE Main 2022 : जेईई मेन्स सेशन 2 के एडमिट कार्ड जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड


CBSE 10th Result 2022 Digi Locker पर ऐसे कर पाएंगे चेक
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
— अब आधार नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी सबमिट कर लॉग इन करें।
— CBSE 10th results 2022’ फाइल पर क्ल‍िक करें।
— अब आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी।
— इसको चेक कर भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Zv3zhnA

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक