CUET PG 2022 : NTA आज जारी करेगा सीयूईटी पीजी का परिणाम, cuet.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

CUET PG 2022 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2022 का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीयूईटी पीजी स्कोर कार्ड शाम 4 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। CUET PG परिणाम 2022 की तारीख और समय की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष, ममीडाला जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते है।

शाम 4 बजे तक जारी होगा सीयूईटी पीजी का परिणाम


यूजीसी के अध्यक्ष, ममीडाला जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) 26 सितंबर (सोमवार) को शाम 4 बजे तक सीयूईटी-पीजी परिणाम घोषित करेगी। सभी छात्रों को शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- SSB GD Constable Recruitment 2022: 10वीं पास बिना परीक्षा के नौकरी, ऐसे करें आवेदन


1 से 9 सितंबर को हुई थी परीक्षा


NTA CUET PG उत्तर कुंजी 16 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 18 सितंबर तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां की अनुमति दी गई थी।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 सितंबर, 2022 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2022) उत्तर कुंजी जारी की। CUET PG 2022 परीक्षा 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 09 सितंबर को आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें- India Post Recruitment 2022 : भारतीय डाक में ग्रुप C पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन


CUET PG 2022 परिणाम: ऐसे करें डाउनलोड


- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर CUET PG 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करें।
- अब सामने दिख रहे CUET PG 2022 Result पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें
- भविष्य के लिए परिणाम को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें

UET PG परिणाम की दोबारा जांच नहीं होगी


CUET PG 2022 परिणाम को संसाधित करने के लिए अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग किया जाएगा। CUET PG परिणाम 2022 की घोषणा के बाद, उत्तर कुंजी के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। CUET PG परिणाम का पुनर्मूल्यांकन या दोबारा जांच नहीं की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QjdIysw

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक