JEE Advanced Result 2022 : IIT बॉम्बे कल जारी करेगा जेईई एडवांस्ड रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced Result 2022 : इंडियन टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट आईआईटी बॉम्बे कल यानी 11 सितंबर, 2022 को जेईई एडवांस 2022 का परिणाम जारी करेगा। इसके साथ ही आईआईटी के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो जाएगा। जेईई एडवांस रिजल्ट 2022 सुबह 10 बजे ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस रिजल्ट 2022 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें परिणाम


- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
-इसके बाद परिणाम आपके सामने नजर आएगा।
- भविष्य के लिए परिणाम का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

3 सितंबर को जारी हुई थी आंसर-की


आपको बता दे कि 3 सितंबर, 2022 को जेईई एडवांस्ड 2022 की आंसर की जारी की गई थी। इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष विभिन्न आईआईटी कॉलेजों में कुल 16 हजार 598 सीटे हैं। जिसमें से 1567 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- CUET UG 2022 Result : इस तारीख तक जारी हो जाएगी रिजल्ट, UGC चेयरमैन ने किया एलान


क्वालीफाई को मिलेगा आईआईटी कॉलेजों में दाखिला


इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के सर्वश्रेष्ठ आईआईटी कॉलेजों में बीई, बीटेक और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला ले सकते हैं। जेईई मेंस का एग्जाम क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते है।

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2022 : नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

28 अगस्त को दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा


बता दें कि इस बार आईआईटी प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित हुई थी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहला पेपर सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 तक हुआ था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CWEA5qS

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी