BPSC Head Teacher 2022: 40506 हेड टीचर की भर्ती परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख को होंगे एग्जाम

BPSC Head Teacher 2022 Exam Dates Update: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षा विभाग, सरकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों में BPSC हेड टीचर की 40,506 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र भारतीयों के लिए परीक्षा नया अपडेट जारी किया है। बिहार के प्राइमरी स्कूलों में हेड मास्टर की भर्ती परीक्षा अब 18 दिसंबर 2022 को आयोजित नहीं की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर भर्ती परीक्षा नई तिथि जारी की है। अब प्रधान शिक्षकों के लिए भर्ती परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। पहले यह परीक्षा 18 दिसंबर को होनी थी। जल्द ही इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

जानिए क्यों स्थगित हुई परीक्षा


बीपीएससी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि विज्ञापन संख्या 04/2022 शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत प्राथमिक विधायलयों में हेड टीचर के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक 18.12.2022 (रविवार) को आयोजित की जाने वाली लिखित (ऑब्जेक्टिव) प्रतियोगिता परीक्षा, बिहार में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 की तिथि घोषणा होने के बाद अब दिनांक 22.12.2022 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां


अधिसूचना रिलीज की तारीख : 24 मार्च 2022
आवेदन प्रारंभ तिथि (संशोधित) : 9 सितंबर 2022
आवेदन समाप्ति तिथि (संशोधित) : 23 सितंबर 2022
आवेदन संपादन की अंतिम तिथि (संशोधित) : 30 सितंबर 2022
बीपीएससी हेड टीचर 2022 प्रीलिम्स : 22 दिसंबर 2022

यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना भर्ती 2023: नेवल डॉकयार्ड में विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

बीपीएससी हेड टीचर 2022 परीक्षा पैटर्न


बीपीएससी हेड टीचर 2022 के लिए लिखित परीक्षा में दो भाग से कुल 150 प्रश्न शामिल होंगे। पहले भाग सामान्य अध्ययन और दूसरा भाग D.El.Ed का होगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Indian Navy Recruitment: अग्निवीर के लिए बंपर भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई

पटना जिले में सबसे अधिक 1980 पद


हेड टीचर पद के लिए सबसे अधिक 1980 रिक्ति पटना जिले से है।
1914 पद पूर्वी चंपारण
1883 पद मधुबनी
1629 पद मुजफ्फरपुर
1630 पद पश्चिमी चंपारण
1539 पद समस्तीपुर
1327 पद अररिया
1093 पद औरंगाबाद
1220 पद बांका
1139 पद भोजपुर
1424 पद दरभंगा
1697 पद गया
1050 पद गोपालगंज
1115 पद कटिहार
1352 पद नालंदा
1354 पद पूर्णिया
1271 पद रोहतास



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dZD5lL1

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक