JEE Mains 2023: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 की आंसर-की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Mains 2023 Answer Key: जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सत्र 1 पेपर 2 के लिए जेईई मेन्स अंतिम उत्तर कुंजी 2023 जारी की है। साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की भी रिलीज कर दी गई है। फाइनल आंसर की और रिजल्ट, दोनों की लिंक परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। पेपर 2 के लिए कुल 46465 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं, आप को बता दे कि सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की गई थी। एनटीए जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी जेईई मेन उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

 

JEE Mains 2023 Answer Key: ऐसे करें चेक -

1. JEE Mains 2023 मेन्स सत्र 1 पेपर 2 उत्तर कुंजी 2023 के लिए आपको सबसे पहले साइट पर जाएं।
2. एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
3. यहां होमपेज पर, पेपर-2 के जेईई (मुख्य) सत्र-1 2023 की उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
4. अब आप के सामने स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
5. उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- DU job fair 2023: डीयू में आयोजित होगा प्लेसमेंट और इंटर्नशिप मेला, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें जरूरी डेट्स

jee_b_1.jpg


आप को बता दें कि सेशन 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की गई थी। पेपर 2ए और 2बी का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। पेपर 2 के लिए कुल 46465 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि सेशन 1 के लिए तकरीबन 9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी जेईई मेन उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NEET पीजी परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fq0a3te

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक