BSEB 2023 Toppers: बिहार बोर्ड टॉपर्स को दिए जाएंगे 1 लाख रुपये, लैपटॉप और ये सब कुछ देखें यहां

BSEB Awards For Toppers 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा है। इस साल के टॉपर्स रहे स्टूडेंट्स को राज्य सरकार के द्वारा इन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के लिए ढेरों इनाम से सम्मानित करेगी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राएं इनाम पाने के लिए उत्साहित हैं। अच्छे अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को सरकार की तरफ से आगे पढ़ाई के लिए इनाम के तौर पर नकद पुरस्कार के अलावा, मेडल, लैपटॉप आदि प्रोत्साहन के लिए दिए जायेंगे। इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मन अशरफ इस साल बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा में टॉपर बने हैं। उन्होंने 489 (97.8%) अंक हासिल किए हैं।

बिहार बोर्ड 10th टॉपर 2023 के लिए पुरस्कार -

प्रथम रैंक टॉपर को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर।
दूसरे रैंक वाले टॉपर को 50,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर।
तीसरी रैंक टॉपर को भी 50,000 रुपये के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर।
चौथे और पांचवें स्थान के टॉपर को 15 - 15 हजार रुपये और एक लैपटॉप।

इस साल बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2023 में 16,10,657 छात्रों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें 6,61,570 लड़के और 6,43,633 लड़कियां शामिल हैं। कुल पास प्रतिशत 81.04% रहा है। इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मन अशरफ इस साल बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा में टॉपर बने हैं। उन्होंने 489 (97.8%) अंक हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें डिटेल्स

paise__a.jpg


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें ?

1. बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर बिहार बोर्ड 10 परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।
4. अब लॉगिन विंडो में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
6. बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट लें।

यह भी पढ़ें: NIIT यूनिवर्सिटी ने की 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप की घोषणा, यहां देखें डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8NjxnIG

Comments

Popular posts from this blog

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

12 व पस कडडटस क लए खशखबर नपरवरतन कसटबल क पद पर बपर भरत