JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

JEE Advanced Admit Card 2023: JEE एडवांस के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का लाखों कैंडिडेट्स इन्तजार कर रहे थे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। IIT प्रवेश परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अब jeeadv.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 4 जून को आयोजित होने वाली है। लगभग दो लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में बीटेक के लिए प्रवेश दिया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 एग्जाम 04 जून 2023 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर होगा। एग्जाम का आयोजन 4 जून को दो पारियों में होंगे। परीक्षा का परिणाम 18 जून को घोषित किया जाएगा।

 

जेईई एडवांस्ड 2023 कब होगा?

जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। शिफ्ट 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

परीक्षा के दिन, जेईई एडवांस प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट (रंग में और ए4 पेपर पर) आवश्यक होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई सूची में से एक फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए प्रैक्टिस टेस्ट या मॉक टेस्ट भी जारी किए हैं। उम्मीदवार इसे jeeadv.ac.in पर ले सकते हैं।

admit_card__a.jpg


कैसे करें जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड ?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर JEE Advanced Admit Card 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद एप्लीकेशन नंबर आदि सबमिट करें.
अब आपको Admit Card आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
अब आप ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आगे की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

 


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Hl9d4ED

Comments

Popular posts from this blog

Sainik School Admission 2021-22: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

RPSC Headmaster Bharti Result 2019: मैन लिस्ट, रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स सीधे यहां से करें डाउनलोड

AIIMS NORCET Result 2020: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक