परफसर कसटबल ऑफस सटरस अटडट सहत अनय पद पर भरत
सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है, अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो जल्दी अप्लाई करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख में भी अब अधिक समय नहीं बचा है। प्रोफेसर के 58 पदों पर अवसर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत 58 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने एम.डी./ एम.एस. की डिग्री कर रखी हो। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता भिन्न है। अभ्यर्थी वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग को 2,000 रुपए जबकि एसटी, एससी के लिए 500 रुपए शुल्क तय किया गया है। ग्रुप बी और सी पदों पर नौकरी का मौका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश ने विभिन्न ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें लीगल असिस्टेंट, स्टोर कीपर, लैब अटेडेंट ग्रेड 2, ऑफिस/स्टोर्स अटेडेंट समेत अन्य पदों शामिल हैं। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता भिन्न है, इसलिए आवेदक नोटिफिकेशन भी अवश्य पढ़ें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 3 जुलाई तक आवेदन कर सकत...